जसवंतनगर क्षेत्र के नगला खुमान गांव में मंगलवार सुबह एक 32 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी सूचना मिलते ही जसवंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मामले की जांच शुरू कर दी गई है
कंपाउंडर था मृतक अमन कुमार
मृतक की पहचान अमन कुमार पुत्र राजकिशोर निवासी नगला खुमान के रूप में हुई है अमन पेशे से कंपाउंडर थे और इसी कार्य से परिवार का भरण पोषण करते थे सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा जहां वह फंदे से लटके मिले यह दृश्य देखकर घर में चीख पुकार मच गई
Also read:तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री , 60 वर्ष की उम्र में शपथ ग्रहण किए रहमान
पारिवारिक तनाव की आशंका
सूत्रों के अनुसार घटना से पहले अमन और उनकी पत्नी राखी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया हालांकि पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी
पीछे छोड़ गए पत्नी और मासूम बेटा
अमन अपने पीछे पत्नी राखी और चार वर्षीय पुत्र विहान को छोड़ गए हैं परिवार में उनकी मां सरोजा देवी बड़े भाई अवनीश और छोटे भाई कौशलेंद्र भी हैं घटना के समय अधिकतर परिजन घर के बाहर मौजूद बताए जा रहे हैं
पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच
थाना पुलिस के उपनिरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है
INPUT-ANANYA MISHRA










































