इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान में रात को किए गए एयरस्ट्राइक में देश के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी मारे गए हैं। वे ईरान के सबसे ताकतवर अफसर माने जाते हैं। इससे पहले इजराइली सेना (IDF) ने पुष्टि की थी कि उसने लारिजानी को निशाना बनाया था। इसके साथ ही IDF ने बताया कि एक अलग हमले में ईरान के बसीज पारामिलिट्री फोर्स के कमांडर गोलामरेजा सुलेमानी को भी मार गिराया गया।रक्षा मंत्री काट्ज ने बयान में कहा कि लारिजानी और बसीज कमांडर को खत्म कर दिया गया है और वे उन लोगों के साथ जा मिले हैं, जिन्हें इजराइल पहले ही मार चुका है। हालांकि, इन दावों पर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।
कौन थे लारिजानी?
लारिजानी ईरान के नेतृत्व में एक प्रभावशाली हस्ती थे, जिन्हें कुछ लोग खामेनेई की मौत के बाद ‘वास्तविक शासक’ के रूप में देखते थे, विशेषकर तब, जब नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से कहीं नजर नहीं आ रहे थे। इसके अलावा, IDF का कहना है कि इस हमले में बसीज के डिप्टी कमांडर और इस पैरामिलिट्री फोर्स के दूसरे बड़े अधिकारी भी मारे गए। बसीज को सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को हिंसक तरीके से दबाने में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है, और माना जाता है कि ईरानी नागरिकों की अनगिनत मौतों के लिए यही जिम्मेदार है।
INPUT-ANANYA MISHRA














































