जौनपुर: 14 जून को होगी प्रवक्ता परीक्षा, 18 केंद्रों पर 8,375 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने की रणनीति पर चर्चा की गई।

14 जून को दो घंटे चलेगी परीक्षा

जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जून 2026 को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जनपद के 18 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में कुल 8,375 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read: NEET UG 2026: पेपर लीक रोकने के लिए बड़ा कदम, एयरफोर्स और डाक विभाग को मिली ये जिम्मेदारी

प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती

परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी 18 परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है, जो परीक्षा की निगरानी करेंगे और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर

डीएम ने अधिकारियों को परीक्षा से पहले अपने-अपने आवंटित केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल और साफ-सफाई जैसी सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध रहनी चाहिए। किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: NEET पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, CBI ने दिल्ली से बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ को दबोचा

समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने की सलाह देते हुए परीक्षा को पूरी तरह व्यवस्थित और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार नगर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)