जौनपुर: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

जौनपुर: समाजवादी पार्टी जौनपुर की मासिक बैठक एवं आगामी शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारी बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Also Read: UP: दो साल से मायके में रह रही थी पत्नी, परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम

बैठक में शिक्षक प्रत्याशी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का स्वागत किया गया। लालबिहारी यादव ने कहा कि सपा शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। उन्होंने 5 अक्टूबर को प्रस्तावित नामांकन में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की।आशुतोष सिन्हा ने कहा कि उन्होंने स्नातकों से जुड़े मुद्दों को सदन से सड़क तक मजबूती से उठाया है और सामाजिक न्याय व अधिकारों की आवाज आगे भी उठाते रहेंगे। उनका नामांकन 6 अक्टूबर को वाराणसी में प्रस्तावित है।

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए संगठन पूरी गंभीरता से तैयारी कर रहा है। उन्होंने मतदाताओं से संपर्क और संवाद तेज करने पर जोर दिया। बैठक में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत 7 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई। इस दौरान अतीश सोनकर को बाबासाहब अंबेडकर वाहिनी का जिला महासचिव मनोनीत किया गया। वहीं भाजपा छोड़कर आए वीरेंद्र उर्फ भोला चौहान ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)