Jaunpur: उत्तर प्रदेश : जौनपुर जिला कारागार का DM-SP ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा

Jaunpur: जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति परखी। दोनों अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न बैरकों, अस्पताल, पाकशाला सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पढ़िए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी 

जिला कारागार अस्पताल में अधिकारियों ने भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य और उपचार के संबंध में जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। संबंधित चिकित्सकों और कारागार प्रशासन को बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पाकशाला का निरीक्षण कर बंदियों के लिए तैयार किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गई। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ALSO READ: UP: निषाद समाज ने उठाई आरक्षण की आवाज, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)