UP: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Khiri) के गोला वन रेंज क्षेत्र के गांव रामपुरगोकुल में कक्षा दो की छात्रा स्वाति देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब आठ वर्षीय स्वाति खाना खाने से पहले अपने घर के पास सरसों के खेत में शौच करने गई थी। उसी समय खेत से बाहर निकला तेंदुआ उसे पकड़ने की कोशिश करने लगा।
पिता और ग्रामीणों ने बचाया
स्वाति की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता प्रेमसागर और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पिता ने तेंदुए से लिपटकर अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की। भीड़ के शोर मचाने पर तेंदुआ स्वाति को छोड़कर भाग गया।
Also Read: कायमगंज: नशे की दवा पिलाकर लकवाग्रस्त व्यक्ति की 10 बीघा जमीन हड़पी, करोड़ों की धोखाधड़ी
गंभीर चोटें और उपचार
तेंदुए के हमले से स्वाति की गर्दन पर पांच गंभीर घाव हो गए। परिजन तुरंत उसे निजी वाहन से सीएचसी फरधान ले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अमित बाजपेई ने बताया कि घावों में बाएं तरफ की चोटें गहरी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद स्वाति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।












































