लखनऊ : मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर संचालित विकास कार्यों की नवीनतम रैंकिंग जारी कर दी गई है। रैंकिंग में औरैया के जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि जालौन के जिलाधिकारी राजेश पांडेय दूसरे स्थान पर रहे हैं।
विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा
सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निरंतर समीक्षा की जाती है। इस रैंकिंग में जिलों के बेहतर प्रदर्शन, योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति, गुणवत्ता और समयबद्धता को आधार बनाया जाता है।
प्रदेश स्तर पर सराहना
औरैया और जालौन जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रदेश स्तर पर सराहा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए दोनों जिलाधिकारियों और उनकी टीमों की प्रशंसा की जा रही है।
रैंकिंग का महत्व
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग जिलों के प्रशासनिक प्रदर्शन को मापने का एक महत्वपूर्ण पैमाना है। बेहतर रैंकिंग हासिल करने वाले जिलों को प्रोत्साहन मिलता है, जबकि कम प्रदर्शन वाले जिलों को सुधार के लिए निर्देश दिए जाते हैं।
औरैया और जालौन के इस उपलब्धि से अन्य जिलों में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है, जिससे पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की गति और बढ़ेगी।


















































