UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस आदेश के तहत प्रदेश के कई जिलों में उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) समेत विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती
तबादला सूची के अनुसार, पीसीएस अधिकारी सुरभि शर्मा को कानपुर देहात से बागपत का एसडीएम बनाया गया है। वहीं पुष्पेंद्र पटेल का गाजीपुर से अंबेडकर नगर, शुभम यादव का उन्नाव से बुलंदशहर और प्रतिभा मिश्रा का वाराणसी से कानपुर देहात तबादला किया गया है। इसके अलावा गोपाल शर्मा को मैनपुरी से बरेली तथा मिथलेश कुमार तिवारी को रायबरेली से मैनपुरी में उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। लवलीत कौर को हाथरस से स्थानांतरित कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी नियुक्त किया गया है।
कई अन्य जिलों में भी हुए अहम बदलाव
सरकार ने पुष्परनाथ चौधरी को अमरोहा से उन्नाव, वीर सिंह (2020 बैच) को अलीगढ़ से रायबरेली, अवधेश कुमार निगम को देवरिया से फिरोजाबाद और दीपिका मेहरा को मथुरा से शामली भेजा है। सचिन राजपूत का आगरा से शामली, राम जनम यादव का बरेली से हरदोई, देवेंद्र प्रताप सिंह का यूपीडा से झांसी, प्रज्ञा पाण्डेय का उन्नाव से बाराबंकी और अजेंद्र सिंह का कौशांबी से उन्नाव तबादला किया गया है। वहीं नरेंद्र कुमार गंगवार को आजमगढ़ से आगरा में नई तैनाती मिली है।
प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने पर सरकार का जोर
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों का उद्देश्य जिलों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना तथा कानून-व्यवस्था की निगरानी को मजबूत करना है। प्रदेश सरकार समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं और बेहतर कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के स्थानांतरण करती रहती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले वर्ष 23 जून को भी सरकार ने एक साथ 127 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।
















































