जौनपुर में आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी सौगात, UPCOS का हुआ शुभारंभ

जौनपुर: जौनपुर में आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया। जौनपुर कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने देखा।

कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मचारियों को सेफ्टी किट वितरित की गई। इसके साथ ही विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के सांकेतिक चेक भी दिए गए। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना और मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत लाभार्थियों को कुल लाखों रुपये की सहायता प्रदान की गई।

ALSO READ: Gonda: बिना जानकारी खाते में छह लाख का लोन कर रकम निकालने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने कहा कि UPCOS के गठन के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की दिशा में नई व्यवस्था शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का जल्द से जल्द क्रियान्वयन कराया जाएगा और जिला प्रशासन कर्मचारियों के साथ खड़ा है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, मुंगराबादशाहपुर अध्यक्ष कपिल मुनि वैश्य, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.