UP: रोडवेज बस स्टैंड पर दिनदहाड़े दुकान में घुसे तीन दबंग, मारपीट कर 6 हजार लूटे, जान से मारने की धमकी

इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड स्थित एक दुकान में दिनदहाड़े तीन युवकों द्वारा घुसकर मारपीट और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित और उसके परिजनों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

ALSO READ: Gonda: बिना जानकारी खाते में छह लाख का लोन कर रकम निकालने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सुनील कुमार मिश्रा के अनुसार, वह सुबह रोडवेज बस स्टैंड स्थित अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक फोरव्हीलर में सवार तीन युवक दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों युवक जबरन दुकान के अंदर घुस आए और सुनील कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से दुकान पर अफरा-तफरी मच गई।पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनके बुजुर्ग मौसा राम प्रकाश के साथ भी मारपीट की और विरोध करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी दुकान में रखी करीब छह हजार रुपये की नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।

Also Read: UP: शिवालिक में तेज बारिश से घाड़ की नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क कटा

पीड़ित ने घटना में इस्तेमाल फोरव्हीलर का नंबर UP 75 AX 0349 भी पुलिस को बताया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)