बरेली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले

बरेली: जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और रिक्त पदों पर तैनाती के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कई थानों के प्रभारी निरीक्षक और निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के मुताबिक सोशल मीडिया सेल में तैनात निरीक्षक अमित पाण्डेय को फरीदपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। फरीदपुर के प्रभारी निरीक्षक राधे श्याम को प्रेमनगर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रेमनगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को किला थाने में निरीक्षक अपराध बनाया गया है। किला के प्रभारी अचल कुमार को देवरनियां और देवरनियां के प्रभारी आशुतोष द्विवेदी को शाही थाने का प्रभारी बनाया गया है।

Also Read: आज़म खान को बड़ा झटका! इनकम टैक्स विभाग ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का 12AB रजिस्ट्रेशन रद्द किया

शाही के थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह को एएचसीटीओ भेजा गया है। फतेहगंज पश्चिमी में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात प्रवीण कुमार को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जोगीनवादा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह को भमौरा का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भमौरा के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार को फतेहगंज पूर्वी भेजा गया है।

इसके अलावा शीशगढ़ के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह और फतेहगंज पूर्वी के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद उन्हें रिजर्व पुलिस लाइंस भेजा गया है।

Also Read; सुल्तानपुर: अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, दो कुंतल लहन नष्ट

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

अमरीश कुमार को पुलिस लाइंस से प्रभारी एसओजी-02, धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल और कर्म सिंह पाल को थानाध्यक्ष क्योलड़िया बनाया गया है। नीरज कुमार सिंह को बहेड़ी से थानाध्यक्ष अलीगंज भेजा गया है। अभिषेक कुमार को पुलिस लाइंस से साइबर थाने में निरीक्षक अपराध तथा जगत सिंह को अलीगंज से क्राइम ब्रांच (इन्वेस्टिगेशन विंग) भेजा गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)