ममता ने बोला ज्ञानेश कुमार अहंकारी,दलाल,बनर्जी ने दिल्ली में किया जमकर विरोध

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने सोमवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ काली शॉल ओढ़कर दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की। उनके साथ SIR प्रभावित 13 परिवार और TMC के नेता भी थे।चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि ममता ने अपने मुद्दे CEC को बताए लेकिन उनका जवाब सुने बिना ही नाराज होकर चली गईं।

ममता ने क्या कहा

ममता ने कहा, “मैं बहुत दुखी हूं। मैं दिल्ली की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हूं। मैंने आज तक ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त नहीं देखा। वह इस तरह से बात करते हैं जैसे वह जमींदार हों और हम नौकर। उन्होंने हमारा अपमानकिया, हमें शर्मिंदा किया। हमने कहा आपके पास भाजपा की ताकत है, हमारे पास जनता की ताकत है। हमने बैठक का बॉयकाट कर दिया। बाद में ममता ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के दलाल की तरह काम कर रहा है।

CM ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है. चुनाव लोकतंत्र में एक त्योहार होते हैं, लेकिन आपने 98 लाख लोगों के नाम हटा दिए और उन्हें अपना बचाव करने का मौका नहीं दिया. आखिर पश्चिम बंगाल को क्यों टारगेट किया जा रहा है. अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष है तो असम में एसआईआर क्यों नहीं कराया गया. ममता बनर्जी का आरोप है कि चुनाव आयोग चीफ के पास उनके किसी भी सवाल का जवाब नहीं था।

Also read:भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर डील डन,कांग्रेस ने कहा वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश हुआ,जानें इसके पीछे की वजह

ममता के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब

चुनाव आयोग ने ममता के आरोपों का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि सीईसी और दोनों चुनाव आयुक्तों का शालीन और मर्यादित रवैया होने के बावजूद ममता ने झूठे आरोप लगाए, दुर्व्यवहार किया है. साथ ही मेज पर मारा और बैठक छोड़कर चली गईं. ECI की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतिनिधिमंडल के साथ चुनाव आयोग पहुंचीं थीं।

चुनाव आयोग ने TMC पर लगाए आरोप

उन्होंने बंगाल में चल रहे SIR से संबंधित कुछ मुद्दे उठाए. इस दौरान CEC ज्ञानेश कुमार ने उनके हर सवालों का बड़ी विनम्रता के साथ जवाब दिया. उन्होंने समझाया कि उनके राज्य में कानून का राज चलेगा. जो भी कानून हाथ में लेगा, आयोग उससे सख्ती से निपटेगा. ECI ने आगे कहा कि TMC विधायक खुलेआम आयोग और खासकर CEC के खिलाफ अपमानजनक और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ममता के विरोध का मामला क्या है

दरअसल, चुनाव आयोग ने 19 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल में हुए SIR की नई वोटर लिस्ट जारी की। ड्राफ्ट रोल के बाद कुल मतदाता 7.08 करोड़ हैं। पहले 7.66 करोड़ थे। कुल 58 लाख 20 हजार से ज्यादा नाम काटे गए हैं।

INPUT-ANANYA MISHRA

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)