बहराइच में घरेलू विवाद में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ,इलाज के दौरान हुई मौत

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के नगर कोतवाली के बशीरगंज मोहल्ले में सास और बहू के बीच किसी बात को लेकर तकरार हुई। परिजनों ने दोनों को समझाकर शांत किया। इसी दौरान नाराज होकर पुत्रवधू ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर किया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Also Read: UP: पत्नी से विवाद के बाद टूट गया व्यापारी! कमरे में बंद होकर उठाया खौफनाक कदम, दरवाजा तोड़ा तो लटक रहा था शव

जिसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है नगर कोतवाली के बशीरगंज निवासी रुबीना (22) पत्नी रहीम की उसकी सास से मामूली बात पर कहासुनी हुई

Also Read: UP: परशुराम प्रतिमा को लेकर वायरल वीडियो पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने विधायक सरिता भदौरिया पर साधा निशाना

हालांकि वजह साफ नहीं है। मगर बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर रूबीना ने यह कदम उठाया। गम्भीर हालत में युवती को मेडिकल कालेज लाया गया , जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। नगर कोतवाल बृजेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कोई तहरीर नही मिली है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। महिला की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल  है|

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)