Monday, October 19, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Breaking Tube
Advertisement
  • UP News
  • All State
    • Bihar/Jharkhand
    • CG News
    • Haryana
    • Madhya Pradesh
    • Punjab
    • Rajasthan
    • Uk news
    • UP News
    • West Bengal
  • Politics
  • Government
  • Crime
  • International
  • Education
  • Sports
  • Fact Check
Home Trending Topic नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, 1 की...
  • Trending Topic

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, 1 की मौत, 80 से अधिक घायल

By
Pratibha Srivastava
-
08/09/2025
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) सोमवार को एक बड़े युवा विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन गई, जब हजारों युवा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी संसद परिसर में घुस गए, जिसके बाद सुरक्षा बलों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी की गोली लगने से मौत हो गई। सिविल अस्पताल के कार्यकारी निदेशक मोहन चंद्र रेग्मी ने बताया कि घायल अवस्था में लाए गए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, हालांकि अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। दर्जनों अन्य घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

     कई इलाकों में कर्फ्यू लागू

    प्रदर्शन के हिंसक रूप लेने के बाद काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने कई प्रमुख क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया है। पहले यह कर्फ्यू केवल बनेश्वर क्षेत्र में था, लेकिन अब इसे राष्ट्रपति निवास (शीतल निवास), उपराष्ट्रपति निवास, सिंह दरबार, प्रधानमंत्री आवास सहित कई अन्य संवेदनशील इलाकों तक बढ़ा दिया गया है। मुख्य जिला अधिकारी छबिलाल रिजाल के अनुसार, यह कर्फ्यू दोपहर 12:30 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा और इसके दौरान इन क्षेत्रों में आवाजाही, सभाएं, प्रदर्शन और किसी भी तरह की सार्वजनिक गतिविधियां सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेंगी।

    Also Read- नेपाल में सोशल मीडिया पर बड़ा एक्शन, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टा समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन

    सोशल मीडिया बैन पर विरोध

    इस विरोध प्रदर्शन की मुख्य वजह सरकार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाए गए प्रतिबंध हैं। सरकार ने पिछले शुक्रवार से फेसबुक, यूट्यूब, एक्स सहित 26 बिना पंजीकृत प्लेटफॉर्म्स को नेपाल में बैन कर दिया है। इस कदम के बाद आम जनता, खासतौर से युवा वर्ग में भारी असंतोष फैल गया है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स के लाखों यूजर्स मनोरंजन, जानकारी और व्यवसायिक कार्यों के लिए इन पर निर्भर हैं, और उनका अचानक बंद हो जाना जनाक्रोश का कारण बना।

    जनरेशन Z की अगुवाई में प्रदर्शन 

    इस प्रदर्शन की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में युवा, खासकर ‘जनरेशन Z’ के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उन्होंने राष्ट्रगान गाकर विरोध की शुरुआत की और फिर सरकार विरोधी नारे लगाए। 24 वर्षीय छात्र युजन राजभंडारी ने बताया कि सोशल मीडिया बैन से तो वे तुरंत नाराज़ हो गए, लेकिन उनका आंदोलन केवल इसी मुद्दे तक सीमित नहीं है। वे नेपाल में गहराते संस्थागत भ्रष्टाचार और सरकार के दमनकारी रवैये के खिलाफ भी आवाज उठा रहे हैं। वहीं 20 वर्षीय छात्रा इक्षमा तुमरोक ने कहा,हम बदलाव चाहते हैं, पिछली पीढ़ियों ने जो सहा है, हम उसे आगे नहीं बढ़ने देंगे।

    ( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

    CII Infrastructure AD
    • TAGS
    • Nepal
    • Nepal Social Media Ban Protect
    • Social Media Ban Protect
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article‘उन्हें आत्मप्रचार की चिंता..’, सीएम योगी की इस मांग पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
      Next articleउत्तर प्रदेश में बिजली टैरिफ में बड़ा बदलाव, UPERC ने जारी की नई दरें
      Pratibha Srivastava
      Pratibha Srivastava

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      2027 का विस चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने की निर्णायक लड़ाई : श्यामलाल पाल

      संतकबीरनगर में सात सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, PWD ने गठित की जांच समिति

      UP: गड्ढों में तब्दील सड़क से 50 गांवों के ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ जाती है मुश्किल

      Search

      उद्धव ठाकरे पर फडणवीस का तंज, बोले- जो अपनी पार्टी नहीं...

      Editor
      मुंबई महाराष्ट्र में ‘रिजीम चेंज’ (सत्ता परिवर्तन) वाले बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रिजीम चेंज...

      भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना? किरेन रिजिजू...

      आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: जगन मोहन रेड्डी का आरोप, विपक्षी उम्मीदवारों...

      राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार की शिकायत, बदसलूकी का आरोप

      किरेन रिजिजू ने की ओवैसी की तारीफ, एलन मस्क के बयान...

      Recent Posts

      • पलामू के किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन
      • उदयपुर विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, कैंसर की दवा के लिए नई नैनो तकनीक को मिला पेटेंट
      • बिहार के किसानों को 100% अनुदान पर मिलेंगे उन्नत बीज, 15 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
      • डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ
      • सर्दियों में AC का यह मोड करेगा कमाल, बिना कूलिंग के हटेगी धूल और बिजली का बिल भी रहेगा कम
      • फेंगशुई के अनुसार घर में लगाएं ये 4 रंग, सजावट के साथ खुशहाली और तरक्की से जुड़ी हैं मान्यताएं
      • CGPSC भर्ती गड़बड़ी पर भूपेश बघेल की मांग, सरकार कराए निष्पक्ष जांच
      • पंजाब में बारिश के आसार नहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी से सामान्य रहेगा तापमान

      Weather

      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    

      EDITOR PICKS

      पलामू के किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, 25 अक्टूबर...

      उदयपुर विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, कैंसर की दवा के लिए नई...

      बिहार के किसानों को 100% अनुदान पर मिलेंगे उन्नत बीज, 15...

      POPULAR POSTS

      सीएम योगी ने दिया आजम खां को एक और झटका, जौहर...

      मायावती ने काटा टिकट तो माफिया को बढ़ाने आगे आई ओवैसी...

      सरकारी कब्जे से मुक्त होंगे हिंदुओं के मंदिर!, सभी धार्मिक स्थलों...

      POPULAR CATEGORY

      • UP News19760
      • Politics6184
      • Government5500
      • Police & Forces5390
      • Crime5223
      • Entertainment3168
      • Social1813
      • Trending Topic1607
      ABOUT US
      FOLLOW US
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy policy
      • Terms & Condition
      • Affiliate Disclousre
      © All rights reserved