Home UP News मथुरा: आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई समन्वय...

मथुरा: आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई समन्वय बैठक

मथुरा: आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशानुसार जनपद मथुरा में आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाने के पालन में, गोविंदनगर थानाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृव में मंगलवार देररात आगामी ईद रक्षाबंधन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस कर्मियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी की तैयारी और पुलिस कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थान प्रमुख बाजारों धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया। पुलिसकर्मियों से सुरक्षा संबंधित सुझाव भी लिए गए। थानाध्यक्ष ने सभी जवानों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने और पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

Also Read: सहारनपुर में त्योहारों को लेकर हाई अलर्ट, DM-SSP ने किया फ्लैग मार्च; लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

थानाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आवाज आई होती है जिससे पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तेद रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन के साथ बेहतर व्यवहार करते हुए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

बैठक में पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई जवानों ने वेतन बीमा स्वास्थ्य भी सुविधाओं सेवा संबंधी मामलों और ड्यूटी के दौरान आने वाली व्यावहारिक परेशानियों की जानकारी दी गई थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना स्तर पर समाधान योग्य समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। उच्च स्तर से संबंधित मामलों को अधिकारियों तक पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)