Mirzapur: अपहरण कर जबरन जमीन का बैनामा कराने का आरोप, सपा नेता अवनीश मिश्रा गिरफ्तार

Mirzapur: जिले में विंध्यवासिनी देवी धाम के पंडा एवं विंध्याचल के सभासद सपा नेता अवनीश मिश्रा को पुलिस ने अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई निरंजन लाल गुप्ता पुत्र विरेन्द्र लाल गुप्ता निवासी सदर बाजार, कोतवाली रोड़ द्वारा नामजद दी गई तहरीर पर की है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक सभासद एवं विंध्याचल धाम के पंडा अवनीश मिश्रा के विरूद्ध वादी का अपहरण कर डरा-धमका कर जबरन जमीन का बैनामा करा लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। उधर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित लोगों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए थे।

ALSO READ: UP: आजमगढ़ में फर्जी इंश्योरेंस का खेल बेनकाब! दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार

उक्त निर्देश के अनुक्रम में 5 सितंबर 2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा अवनीश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रामजी मिश्रा निवासी पूरब मुहाल थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)