Moradabad: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी से जुड़े वर्ष 2019 के मामले में गुरुवार को होने वाली सुनवाई जज के अवकाश पर होने के कारण टल गई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 सितंबर 2026 को होगी।
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 11 जून 2019 को सपना चौधरी मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में कार्यक्रम के लिए पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी थी। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज में कई दर्शकों के घायल होने की बात सामने आई थी। मामले को लेकर गायत्री नगर निवासी निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने थाना सिविल लाइंस और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने अपने अधिवक्ता वैभव अग्रवाल के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वाद दायर किया।
ALSO READ: Azamgarh: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
इस मामले की सुनवाई एसीजेएम कोर्ट संख्या-2 में चल रही है। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए थाना सिविल लाइंस से विस्तृत और पूर्ण आख्या तलब करने के सख्त निर्देश दिए थे। गुरुवार को जज के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 17 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की है। अब सभी की निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































