मुकेश सहनी ने योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद को दी खुली चुनौती!

उत्तर प्रदेश की सियासत में निषाद वोट बैंक को लेकर अब नई जंग छिड़ गई है। बिहार के ‘सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश साहनी  ने मिर्जापुर पहुंचकर योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद को खुली चुनौती दे डाली। सहनी ने आरोप लगाया कि जो नेता कभी निषाद समाज के आरक्षण और हक की लड़ाई साथ लड़ते थे, वे आज सत्ता की चमक में समाज के मुद्दे भूल चुके हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि संजय निषाद अब समाज नहीं, सिर्फ अपने परिवार और राजनीतिक भविष्य की चिंता कर रहे हैं। इसी के साथ सहनी ने 25 जुलाई से यूपी में 101 दिनों की ‘संकल्प यात्रा’ निकालने का ऐलान किया, जिसमें ‘आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं’ का नारा बुलंद होगा।

मिशन-2027 के लिए मैदान में उतरे सहनी ने साफ कर दिया कि आने वाले दिनों में निषाद राजनीति की लड़ाई और भी दिलचस्प होने वाली है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)