बाराबंकी में नवनिर्मित माती थाने का उद्घाटन, एडीजी लखनऊ जोन ने किया लोकार्पण; सुरक्षा और पर्यावरण दोनों पर जोर

बाराबंकी : जनपद बाराबंकी में आज नवनिर्मित माती थाने का विधिवत उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

उद्घाटन के पश्चात थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read : सड़क पर मिट्टी डालने को लेकर विवाद: युवक की पिटाई, जान से मारने की धमकी

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक माती अजय प्रकाश त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि नए थाने के निर्माण से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं मिलेंगी।