जैदपुर की बेटियों का कमाल : अंशिका बनी यूपी टॉपर, अदिति और परी भी टॉप 10 में शामिल

बाराबंकी : जिले के जैदपुर स्थित द मॉडर्न एकेडमी में कक्षा दसवीं की 3 छात्रा अंशिका वर्मा पुत्री कुंदन लाल, अदिति वर्मा पुत्री विशाल सिंह, परी वर्मा पुत्री शैलेंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश में टॉप 10 के लिस्ट में नाम हासिल किया है।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश में अंशिका ने 587 नंबर हासिल कर 97.83 प्रतिशत हासिल कर यूपी में पहला स्थान बनाया है।

Also Read: ’30 लाख में ठेका और ‘कमांडो सर्जरी’ कोडवर्ड नेटवर्क…’, Kanpur Kidney Transplant Scam में बड़ा खुलासा

वही अदिति ने 585 नंबर हासिल कर 97.50 तो वही परी ने 584 नंबर हासिल कर 97.33 प्रतिशत हासिल किया हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद परिजनों और स्कूल प्रबंधन में भारी खुशी का माहौल है और डोल बाजे के साथ फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया हैं।