पीलीभीत: लालच में इंसान किस हद तक गिर जाता है पीलीभीत से सामने आई यह खबर आपको चौका क़रके रख देंगी। सोने के गहने, बाइक और लाख रुपये का लालच एक परिवार के सिर ऐसा चढ़ा कि सभी मिलकर क्रिमिनल बन गए।
बता दें दहेजलोभियों ने पहले तो नवविवाहिता को बुरी तरह पीटा फिर उसको आग के हवाले करने का प्रयास किया। आग से गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर केस दर्ज क़र जांच शुरू क़र दी है। मामला थाना सुनगढ़ी क्षेत्र का है।
दरअसल पीड़िता की मां ओमवती ने थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 6 महीने पहले उनकी बेटी की शादी अमित राठौर से हुई थी। शादी के बाद से पति अमित, ससुर ओमकार, जेठ वीरू, सास सावित्री और ननद मीना दहेज में बाइक, सोने के गहने और दो लाख रुपये नकद की मांग कर उसे परेशान कर रहे थे। विरोध करने और मांग पूरी न होने पर वे पीड़िता के साथ मारपीट करते थे।
आरोप है कि 16 सितंबर 2026 को इन सभी ने मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश में आग लगा दी। मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए ससुराल वालों पर केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।









