https://breakingtube.com/wp-content/uploads/2026/09/728x90-ODOP-UPITS-scaled.jpg
Home UP News UP: जौनपुर में 15 फरार गैंगस्टरों पर 25-25 हजार का इनाम, गिरफ्तारी...

UP: जौनपुर में 15 फरार गैंगस्टरों पर 25-25 हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

UP: जौनपुर में गैंगस्टर एक्ट के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ जौनपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर जिले के 15 वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए गए हैं।

इनाम घोषित किए गए आरोपियों में खेतासराय, सिंगरामऊ, सरपतहां, जलालपुर और रामपुर थाना क्षेत्रों से जुड़े आरोपी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित हैं और लंबे समय से फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में संबंधित थाना पुलिस के साथ अन्य टीमें भी संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

Advertisement

Also Read: UP: गोण्डा पुलिस का गैंगस्टरों पर बड़ा प्रहार, 23.03 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क

एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारियों को लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने इनामी आरोपियों की तलाश और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान और तेज कर दिया है।पुलिस की इस कार्रवाई से फरार चल रहे वांछित आरोपियों पर दबाव बढ़ गया है। अधिकारियों का कहना है कि इनाम घोषित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)