UP: गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के चार बार के विधायक, भारतीय जनता पार्टी महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने गोरखपुर प्रवास के दौरान मीडियाकर्मियों से बात की उन्होंने कहा कि गोरखपुर उनकी कर्मभूमि रही है, उन्होंने 20 सालों तक गोरखपुर की जनता की सेवा की और उसे सेवा का परिणाम है कि वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष पदों पर कार्य कर चुके हैं अब वह वापस से गोरखपुर में है और वह चाहते हैं कि विभिन्न समस्याओं से ग्रसित, पीड़ित लोग और व डॉक्टर भी है तो उनके मरीज भी उनसे मुलाकात कर सकते है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है विशेष कर गोरखपुर में सड़क, नाली, खड़ंजा और विभिन्न प्रकार की विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि वह अपने विधायक निधि का पैसा सरकारी स्कूलों में बच्चों के पठन-पाठन और बेहतर शिक्षा के लिए पिछले कई वर्षों से देता चला रहा हूं।
उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन बड़ा ही साफ रहा है उनके ऊपर किसी प्रकार का कोई मुकदमा नहीं है और वह विवादों से बचते रहे हैं ऐसे में मुख्यमंत्री योगी को लेकर उन्होंने किसी भी टिप्पणी से साफ मना कर दिया उन्होंने कहा कि मुझे मेरे घर के पास हुए फ्लावर के उद्घाटन में नहीं बुलाया गया लेकिन मैंने ट्वीट कर सभी को बधाई दी।उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक व्यवस्थता बढ़ गई जिम्मेदारियां बढ़ गई तो गोरखपुर छोड़ना पड़ा लेकिन अब वह जिम्मेदारियां से मुक्त हैं और गोरखपुर आकर अपने लोगों के बीच अपने कार्यों का आकलन करना चाहते हैं।









