अब Facebook, Instagram और WhatsApp चलाने के लिए देना होगा पैसा…Meta ने कर दिया बड़ा ऐलान!

Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए बड़ा बदलाव करते हुए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने का ऐलान किया है। अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के यूजर्स को प्रीमियम फीचर्स के लिए हर महीने भुगतान करना होगा। कंपनी का कहना है कि इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को एक्सक्लूसिव टूल्स, एडवांस कस्टमाइजेशन और बेहतर सोशल मीडिया एक्सपीरियंस मिलेगा। इन योजनाओं में भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को शामिल किया गया है।

विज्ञापनों से आगे बढ़कर कमाई का नया मॉडल

मेटा अब सिर्फ विज्ञापनों पर निर्भर रहने के बजाय सब्सक्रिप्शन मॉडल पर भी जोर दे रही है। कंपनी का मकसद प्रीमियम सेवाओं के जरिए नया रेवेन्यू तैयार करना है। इसके तहत यूजर्स को ज्यादा रीच, बेहतर विजिबिलिटी और खास फीचर्स पाने के लिए मासिक शुल्क देना होगा। इससे कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूजर्स को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

Also Read: ‘संविधान नहीं मान सकते, तो भारत छोड़ दें…’, Meta-WhatsApp पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Facebook, Instagram और WhatsApp प्लस की कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत 3.99 डॉलर यानी करीब 387 रुपये प्रति माह रखी गई है। वहीं वॉट्सऐप प्लस के लिए 2.99 डॉलर यानी लगभग 290 रुपये मासिक शुल्क तय किया गया है। हालांकि भारत में इन प्लान्स की आधिकारिक कीमतों का अभी ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि भारतीय बाजार के हिसाब से कीमतों में बदलाव हो सकता है।

WhatsApp Plus में मिलेंगे नए प्रीमियम फीचर्स

वॉट्सऐप प्लस में यूजर्स को कई एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें कस्टम चैट थीम, यूनिक रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर्स और ज्यादा चैट्स पिन करने का विकल्प शामिल होगा। वहीं इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लस यूजर्स को स्टोरी री-व्यू काउंट देखने, अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट बनाने और बिना व्यूअर्स लिस्ट में दिखे स्टोरी प्रीव्यू देखने जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक दिखाने और हर सप्ताह किसी स्टोरी को स्पॉटलाइट करने का विकल्प भी मिलेगा।

Also Read: ‘Business Affiliate और Channels…’, 2026 में WhatsApp से महीने के 50,000 तक कमाने के 5 आसान तरीके!

Meta One AI प्लान भी लॉन्च

सोशल मीडिया सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ मेटा ने AI आधारित ‘Meta One’ प्लान भी पेश किया है। Meta One Plus प्लान की कीमत 7.99 डॉलर (करीब 775 रुपये) प्रति माह रखी गई है, जबकि Meta One Premium प्लान 19.99 डॉलर (करीब 1,939 रुपये) मासिक में उपलब्ध होगा। इन प्लान्स में AI इमेज और वीडियो जनरेशन, लंबी रीजनिंग टास्क और ज्यादा यूसेज लिमिट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि Meta AI चैटबॉट का मुफ्त इस्तेमाल जारी रहेगा, लेकिन भारी उपयोग करने वाले यूजर्स को लिमिट खत्म होने के बाद पेड प्लान लेना पड़ सकता है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)