हरिद्वार। पतंजलि ग्रुप अब सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नई पहल करने जा रहा है। ग्रुप अपनी नई पतंजलि सिविल सर्विसेज एकेडमी शुरू करने जा रहा है। बाबा रामदेव ने एकेडमी के हेड के रूप में शिक्षक और मेंटर अवध ओझा को नियुक्त किया है।
रामदेव का बड़ा फैसला
बाबा रामदेव ने पतंजलि ग्रुप के विस्तार में शिक्षा क्षेत्र को और मजबूत करने के उद्देश्य से सिविल सर्विसेज एकेडमी शुरू करने का फैसला लिया है। अवध ओझा को इस एकेडमी का हेड बनाकर रामदेव ने साफ संकेत दिया है कि वे UPSC और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी में उच्च स्तर का कोचिंग प्लेटफॉर्म देने वाले हैं।
अवध ओझा कौन हैं?
अवध ओझा सिविल सेवा परीक्षाओं के प्रसिद्ध मेंटर और शिक्षक हैं। उन्होंने पिछले कई वर्षों में सैकड़ों छात्रों को IAS, IPS और PCS जैसी सेवाओं में सफलता दिलाई है। उनकी शिक्षण शैली और मार्गदर्शन के लिए छात्रों में खासा विश्वास है।
Also Read – UP: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में CM योगी सख्त, FIR के दिए निर्देश
एकेडमी का उद्देश्य
पतंजलि सिविल सर्विसेज एकेडमी का मुख्य लक्ष्य योग, आयुर्वेद और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा के साथ आधुनिक और प्रतिस्पर्धी सिविल सेवा तैयारी प्रदान करना है। एकेडमी में न केवल पढ़ाई बल्कि व्यक्तित्व विकास, नैतिक शिक्षा और शारीरिक योग्यता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पतंजलि का शिक्षा क्षेत्र में विस्तार
पतंजलि ग्रुप पहले से ही शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय है। पतंजलि यूनिवर्सिटी पहले से ही विभिन्न कोर्स चला रही है। सिविल सर्विसेज एकेडमी के शुरू होने के साथ ग्रुप अब प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठा रहा है, जो देशभर के लाखों युवाओं के लिए नया अवसर साबित हो सकता है।
बाबा रामदेव और अवध ओझा की जोड़ी से छात्रों को बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है। एकेडमी की शुरुआत की तारीख और अन्य विस्तृत जानकारी जल्द जारी होने की संभावना है।










































