अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में हुए चोरी और गबन के मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद विनय कटियार ने सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोपियों को सीधे चोर करार देते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
विनय कटियार का बयान
विनय कटियार ने कहा, “ये जितने भी हैं न, सब चोर हैं, इनकी छुट्टी करो।” उन्होंने इस मामले को हल्का-फुल्का नहीं बताते हुए जोर दिया कि यह बहुत गंभीर मामला है।
“लोग बलिदान हुए हैं, कल्याण सिंह ने इस्तीफा दिया था”
कटियार ने आगे कहा, “ये हल्का फुल्का मामला नहीं है। इस पर लोग बलिदान हुए हैं। कल्याण सिंह इस्तीफा दिए थे।” उन्होंने याद दिलाया कि राम मंदिर आंदोलन में कितने बलिदान हुए और कितनी कुरबानियां दी गई हैं, इसलिए इस पवित्र धन के साथ किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
वरिष्ठ भाजपा नेता के इस बयान ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड को लेकर राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है। कटियार ने साफ संकेत दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।











































