PM मोदी की जान को खतरा! स्पीकर ओम बिरला ने किया खुलासा

बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का पीएम मोदी को जवाब देना था. हालांकि, विपक्ष के हंगामे के कारण वह सदन में नहीं पहुंचे और लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा. गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस मुद्दे पर बड़ा खुलासा किया है। ओम बिरला ने कहा कि कल सदन की जो स्थिति थी, वैसे में पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था।स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि पीएम मोदी से उन्होंने आग्रह किया था कि वह सदन में न जाएं।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को लोकसभा में पीएम मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। इसलिए उनकी कल शाम 5 बजे होने वाली स्पीच टालनी पड़ी। आशंका के चलते मैंने ही उनसे न आने का आग्रह किया था।दरअसल, पीएम मोदी 5 फरवरी को लोकसभा में शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते स्पीकर संध्या राय ने कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित कर दी।
इससे पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन भी टल गया था। वहीं, धन्यवाद प्रस्ताव को हंगामे के बीच गुरुवार पास कराया गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है।

स्पीकर ओम बिरला क्या बोले

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा- कल लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में जो हुआ, वह सदन के इतिहास में कभी नहीं हुआ। जब सदन के नेता पीएम मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देना था तो विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री की सीट के पास पहुंचकर कोई अप्रत्याशित घटना कर सकते थे। बिरला ने विपक्षी सांसदों से कहा कि आप पोस्टर लेकर आएंगे तो सदन नहीं चलेगा। जिस तरह से महिला सदस्य पीएम की सीट तक पहुंची, उसे देश ने देखा। ये उचित नहीं था। ये सदन की गरिमा के अनुकूल भी नहीं था। इस बीच विपक्ष के सांसद हंगामा कर रहे थे, इसको देखते हुए स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्रवाई शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।

Also read:इलाहाबाद हाई कोर्ट ने करीब 100 साल के एक बुजुर्ग को बरी कर दिया है, शख्स को 42 साल बाद मिला न्याय

आज लोकसभा में स्पीकर ने बताया कि उनको कुछ खुफिया जानकारी और सदन के भीतर से अलग-अलग इनपुट मिले. इसके अनुसार, कांग्रेस के सांसद पीएम मोदी के चेयर तक जाकर हंगामा करने और किसी अनहोनी को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. ओम बिरला की ओर से कहा गया कि मेरे पास जानकारी आई कि कांग्रेस के सांसद पीएम के आसान के पास जाकर कुछ अप्रत्याशित घटना करने की कोशिश में थे. मुझे डर था कि पीएम के साथ कुठ भी हो सकता था. अगर कोई भी घटना होती, तो वह लोकतंत्र के लिए काला दिन साबित होती.

कल पीएम की स्पीच से पहले क्या हुआ

कल शाम 5 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियां घेर लीं। इनमें पीएम मोदी की कुर्सी भी थी। महिला सांसदों के हाथ में बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था- जो सही है, वो करो। ये सांसद मंगलवार को हंगामे के बाद 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन का विरोध कर रही थीं। हंगामे के चलते स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी। कुछ मंत्रियों ने विपक्षी सांसदों से जाने को कहा, इसके बाद उन्होंने घेराव बंद किया।सूत्रों के हवाले से बताया है कि बुधवार को PM की स्पीच के दौरान कांग्रेस लोकसभा में उन पर हमला करने की योजना बना रही थी, इसी आशंका के चलते स्पीकर ने सदन स्थगित करने का फैसला लिया। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री सदन में मौजूद थे और जवाब देने के लिए भी आने वाले थे, लेकिन कांग्रेस ने महिला सांसदों को ढाल के तौर पर आगे किया गया था। इसी वजह से सदन को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

INPUT-ANANYA MISHRA

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)