पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति राजाराम यादव का विवदित बयान सामने आया है. छात्रों को संबोधित करते हुए कुलपति राजाराम ने कहा कि अगर तुम पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र हो तो किसी के साथ तुम्हारा झगड़ा हो जाये तो रोते हुए मेरे पास कभी मत आना. उसकी पिटाई करके आना और अगर तुम्हारा बस चले तो उसका मर्डर करके आना..उसके बाद हम देख लेंगे.
उन्होंने आगे कहा कि युवा छात्र वही होता है पर्वत की चट्टान पे पैर मारता है और उससे पानी की धार निकलती है. इसी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का छात्र कहते हैं. बता दें कि राजाराम पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के लंबे समय तक प्रोफ़ेसर रहे हैं. आज के समय पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति हैं.
देखिये पूरा वीडियो
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )








































