Jaunpur में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर छापा, कार्रवाई की भनक लगते ही दुकानें बंद कर भागे दुकानदार

Jaunpur: जफराबाद कस्बे में मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायतों को लेकर सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। टीम के बाजार में पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए।

जानिए क्या है पूरा मामला?

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान शिवाला मंदिर स्थित अनरसा की दुकान से तेल का नमूना, प्रेम डेयरी से दूध और पनीर, एक मिष्ठान भंडार से जलेबी और गजोधर मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया।

ALSO READ: UP: मिर्जापुर में रास्ते के लिए सैकड़ों स्कूली बच्चों का धरना, खेत-कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर

बताया जा रहा है कि कस्बे में दूध, पनीर, खोवा और मिठाइयों में मिलावट की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके बाद ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की वास्तविक स्थिति साफ होगी। वहीं छापेमारी के दौरान कई दुकानों के अचानक बंद होने से बाजार में चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)