उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह को एक बार फिर एक महत्वपूर्ण पद पर बैठाया गया है। दरअसल, अग्रणी प्रबन्धन परामर्शदाता कम्पनी आर्थर डी लिटिल (एडीएल) ने उत्तर प्रदेश में अपने प्रोजेक्ट्स के प्रबन्धन, संचालन और विस्तार के लिए पूर्व पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को वरिष्ठ बोर्ड सलाहकार नियुक्त किया है।
इसलिए पूर्व डीजीपी को सौंपी गई जिम्मेदारी
जानकारी के मुताबिक, आर्थर डी लिटिल द्वारा प्रदेश में पर्यटन, संस्कृति, निवेश प्रोत्साहन, फिल्म सिटी, एमएसएमई, शहरी नियोजन, स्मार्ट सिटी, उद्योग, अवस्थापना सुविधाएं, सुरक्षा इत्यादि सेक्टरों में अपने विश्वव्यापी नेटवर्क के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय निवेशकों एवं उद्योगपतियों को व्यवसाय को स्थापित तथा विस्तारित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गयी है।
also read: बरेली: पुलिस एनकाउंटर में बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से सिपाही घायल
इस बारे ने बताते हुए एडीएल इण्डिया के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि उद्योगपतियों तथा निवेशकों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय होता है। पूर्व पुलिस महानिदेशक के पास प्रबन्धन का अच्छा खासा अनुभव है। कंपनी अपने प्रोजेक्ट्स के लिए उनके अनुभवों और दक्षताओं का उपयोग करने के लिए उत्साहित है।
कौन हैं ओपी सिंह
गौरतलब है कि पूर्व आईपीएस ओपी सिंह ने दो साल से ज्यादा समय तक डीजीपी का पद संभाला था। डीजीपी सुलखान सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद 31 दिसंबर 2017 को यह पद संभाला था। ओपी सिंह 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह डीजी सीआईएसएफ के पद पर भी रह चुके हैं।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )














