रायबरेली में SC-ST योजनाओं की समीक्षा, आयोग सदस्य ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रायबरेली: उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे ने शुक्रवार को जनपद भ्रमण के दौरान निरीक्षण भवन में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एससी-एसटी वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।

​पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिले योजनाओं का लाभ

बैठक के दौरान माननीय सदस्य ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति और पात्र लाभार्थियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी कारणवश योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाए।

ALSO READ: UP: पूर्वांचल के जिलों में बदला मौसम का मिज़ाज, उमश भरी गर्मी से मिली राहत तो बारिश ने बढ़ाई आफत

​उत्पीड़न के मामलों में बरती जाए संवेदनशीलता

कुंडे ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को नियमानुसार आवश्यक सहायता और न्याय मिल सके।

Also Read: बरेली में हाईवे पार करते समय 15 वर्षीय छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

​अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की स्पष्ट मंशा है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसके अधिकारों एवं सुविधाओं से लाभान्वित किया जाए और यह भी सुनिश्चित हो कि किसी भी व्यक्ति के साथ उत्पीड़न अथवा भेदभाव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता और उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

​इस अवसर पर बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार रावत और परियोजना निदेशक डूडा शशि कुमार मेहरोत्रा सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)