Home UP News बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरीं रूबी आसिफ खान, बोलीं-...

बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरीं रूबी आसिफ खान, बोलीं- भारत को घोषित किया जाए ‘हिंदू राष्ट्र’

Ruby Asif Khan Bageshwar Maharaj

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) जनपद में बीजेपी जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान (Ruby Asif Khan) ने बागेश्वर महाराज (Bageshwar Maharaj) धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है। रूबी आसिफ खान ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।

तस्वीर महल स्थित प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने कहा कि यह जो बागेश्वर महाराज पर आरोप लगाए जा रहे हैं वो निराधार हैं। उन्होंने कहा कि वह आमजन की बात करते हैं। अपने धर्म की बात करते हैं, इससे लोगों को समस्या क्यों है।

Also Read: रामचरित मानस विवाद: सपा MLC स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

रूबी आसिफ ने कहा कि अगर वह हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं तो भारत को बिल्कुल हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाता है तो यहां सभी लोग मिलकर रहेंगे। इसीलिए हिन्दू राष्ट्र घोषित होना चाहिए।

मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने कहा कि जब मुल्ला, मौलवी अपने मन मुताबिक कार्य करते हैं। उनसे किसी को कोई आपत्ति नहीं है तो फिर बागेश्वर महाराज से लोगों को समस्या क्यों है? फिलहाल पूरे मामले पर भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने बागेश्वर महाराज का समर्थन करते हुए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की बात कही है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Secured By miniOrange