इस वक्त यूक्रेन और रूस के बीच काफी जोरदार जंग छिड़ी हुई है। ऐसे में कई देश यूक्रेन का साथ दे रहे हैं, वहीं कई देश रूस का। इस जंग के बीच भारत सरकार लगातार यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों का भरपूर प्रयास कर रही है। इन सबके बीच अब भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की पत्नी एंकर संजना गणेशन ने कुछ ऐसा कर दिया जो चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, महिला विश्वकप में एक मैच के दौरान उन्होंने यूक्रेन के झंडे से मिलती-जुलती ड्रेस पहनी। इसके बाद फैंस ने सवाल किए हैं कि क्या संजना यूक्रेन का समर्थन कर रही हैं ?
लोगों ने उठाए सवाल
जानकारी के मुताबिक, संजना गणेशन की एक फोटो नासिर हुसैन के साथ वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने यूक्रेन के झंडे से मिलती-जुलती ड्रेस पहनी है। लोगों ने नासिर हुसैन की तुलना पुतिन से की है। हालांकि संजना गणेशन ने अपनी ड्रेस को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और उन्होंने खुले तौर पर यह स्वीकार नहीं किया है कि उन्होंने यूक्रेन के समर्थन में यह ड्रेस पहनी थी। उनकी ड्रेस को देखकर लोग यही कयास लगा रहे हैं कि संजना ने यूक्रेन के समर्थन में ऐसा किया है। फोटो वायरल होने के चलते साथ ही मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि पुतिन के सामने यूक्रेन का झंडा पहनना साहसिक कदम है।
इसलिए शुरू हुआ था युद्ध
बीते दिनों रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। धीरे धीरे हमला और अधिक तेज हो गया। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का मुख्य कारण यूक्रेन का अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो का सदस्य बनने की कोशिश है। यूक्रेन का नाटो और यूरोपिय यूनियन से करीबी संबंध है। रूस ने अमेरिका से इस बात की गारंटी की मांग की थी कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य नहीं बनाया जाएगा, लेकिन अमेरिका ने इससे इनकार कर दिया। रूस यूक्रेन के नाटो सदस्य बनने को अपनी सुरक्षा के लिए संकट के रूप में देखता है।
Also read: RIP Shane Warne: भारतीय क्रिकेटर्स ने किया ‘Spin के जादूगर’ को याद, Tweet करके दी श्रद्धांजलि
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )



















































