बलिया में 5 दिन के अंदर दूसरी बड़ी आग, मिर्ची रेस्टोरेंट की रसोई में भड़की चिंगारी, बाल बाल बची जान, लेकिन खुली बड़ी लापरवाही

बलिया, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में महज़ 5 दिनों के अंदर आगजनिक की दूसरी बड़ी घटना से हड़कंप मच गया। अभी करीब 4 दिन पहले ही शहर के विश्नीपुर चौराहे पर स्थित एक दवा दुकान में भीषण आग लगी थी, जिसमें सब कुछ जलकर खाक हो गया था। इस घटना का जख्म अभी हरा ही था की ताजा मामला शहर के पॉश इलाके टाउन हॉल रोड पर स्थित चर्चित मिर्ची रेस्टोरेंट से सामने आया है जहां अचानक आग लग गई।

 

तंदूर की भट्टी से भड़की आग

 

मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त रेस्टोरेंट खुला हुआ था और रेस्टोरेंट के कर्मचारी भी मौजूद थे, इसी दौरान रेस्टोरेंट की रसोई में काम चल रहा था तभी वहां रखी तंदूर की भट्टी से निकली चिंगारी से अचानक आग भड़क गयी।

 

रेस्टोरेंट संचालक गुड्डू सिंह ने बताया कि तंदूर का कोयला जल रहा था जिससे चिंगारी निकली और अचानक आग लग गई, देखते ही देखते पूरी रसोई में फैल गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कदम उठा लिए गए, जिससे स्थिति नियंत्रण में है और कोई भारी जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किए गए पानी के कारण रसोई में रखा भारी मात्रा में खाने पीने का सामान पूरी तरह खराब हो गया है।

 

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, बड़ी घटना टली

 

आग की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई और रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग की भयावता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को तैनात किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, हालांकि तब तक रेस्टोरेंट के अंदर चारों तरफ सिर्फ काला धुंआ ही धुंआ भर चुका था। फायर ब्रिगेड की मुस्तादी के कारण एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

 

सुरक्षा उपकरण तो थे लेकिन बीमा गायब सामने आई बड़ी लापरवाही

 

रेस्टोरेंट मालिक गुड्डू सिंह का दावा है कि रेस्टोरेंट के अंदर आग से निपटने के लिए सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद थे जिनका उन्होंने शुरुआती वक्त में इस्तेमाल भी किया लेकिन मीडिया के तीखे सवाल का जवाब देते हुए रेस्टोरेंट संचालक ने एक ऐसी बात कबूली जो उनकी बड़ी लापरवाही को उजागर करती है। रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि इस चर्चित रेस्टोरेंट को खुले लगभग 1 साल ही हुए हैं लेकिन अभी तक इसका इंश्योरेंस नहीं कराया गया है।

 

कमर्शियल हब और भीड़भाड़ वाले टाउन हॉल रोड पर बिना इंश्योरेंस और अग्निशमन मानक अनदेखी कर चल रहे इतने बड़े रेस्टोरेंट का संचालन होना सुरक्षा मनको और प्रशासनिक नियमों पर भी बड़े सवाल खड़े करता है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य और पुलिस मामले की जांच कर रही है।