बहराइच में ससुराल में 22 वर्षीय विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, घर में फंदे पर लटका मिला शव

बहराइच: खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेवाही गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय विवाहिता का शव उसके ससुराल में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान नेहा के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय जगदीश प्रसाद साहू की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि नेहा की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। उसके एक करीब दो वर्षीय पुत्र भी है। सोमवार सुबह घर में विवाहिता की मौत की जानकारी सामने आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Also Read: बांदा के स्कूलों के बाहर रोज लगता है जाम, डीएम-एसपी, ट्रैफिक पुलिस और स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल

घटना की सूचना मिलते ही खैरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की सूचना मजिस्ट्रेट और फील्ड यूनिट को भी दी गई, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से आवश्यक जानकारी जुटाई।

Also Read: UP: अपराधियों पर रायबरेली पुलिस का शिकंजा, एक ही दिन में 55 वारंटी गिरफ्तार

परिजनों और ग्रामीणों से भी पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की। विवाहिता ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके पीछे कोई पारिवारिक विवाद था या अन्य कोई वजह, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विवाहिता की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)