सोनभद्र: बभनी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने पेड़ से लटककर दी जान

सोनभद्र: जिले के बभनी थाना क्षेत्र के करमघट्टी गांव मे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय युवती ने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ALSO READ: UP: मुजफ्फरनगर में विवाहिता हत्याकांड में बड़ा फैसला, दोषी पति को फांसी, एक लाख रुपये जुर्माना भी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करमघट्टी गांव निवासी दिलबरन की 18 वर्षीय पुत्री फूलमती ने सोमवार दोपहर अपने घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित चिलबिल के पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय मृतका की मां पिण्डारी गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी और पिता दिलबरन भी गांव में ही किसी अन्य काम से गया था, जिसके चलते घर पर कोई नहीं था। दोपहर के वक्त जब एक बकरी चराने वाला उधर से गुजरा तो उसने युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा और तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।

ALSO READ: Varanasi: प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से था नाराज, गला दबाकर की हत्या, एनकाउंटर में हुआ अरेस्ट

ग्राम प्रधान के माध्यम से घटना की सूचना मिलते ही बभनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में बभनी थाना के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस को घटना की पूरी जानकारी है और शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)