पीलीभीत: पूरनपुर-खुटार नेशनल हाईवे पर पिपरिया मोड़ के पास डंपर की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, हादसे में दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के सितारगंज थाना क्षेत्र के शक्तिफार्म निवासी साधना गायन पत्नी सनातन गायन अपने देवर तारक, बच्चों खुशबू व सानतुनू और सास के साथ पलिया क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रही थीं।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी कार पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया मोड़ के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के पीछे ‘गौरक्षक दल’ लिखा मिला है। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पूरनपुर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने साधना गायन और उनकी सास को मृत घोषित कर दिया।
जौनपुर: एडेड कॉलेजों के शिक्षकों का फूटा गुस्सा, मानदेय बढ़ाने और सेवा विनियमित करने की मांग
वहीं गंभीर हालत में खुशबू को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में कार चालक तारक कार में फंस गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से उसे बाहर निकलवाया, लेकिन उसकी भी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही सीओ विधि भूषण मौर्या और कोतवाल पवन पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल की जांच क़र रही है। मृतकों की पहचान कराई जा रही है। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )














