अमेठी में एसपी का ताबड़तोड़ एक्शन, कुछ घंटों में दूसरी तबादला सूची जारी

अमेठी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने सख्त रुख अपनाते हुए एक ही दिन में दो तबादला सूचियां जारी कर दीं। सुबह थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के बाद, कुछ ही घंटों के भीतर चौकी प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।

जारी सूची के मुताबिक, सौम्य कुमार जायसवाल को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी इंचार्ज टीकरमाफी बनाया गया है। धीरेंद्र कुमार तिवारी को कादूनाला चौकी से हटाकर सत्थिन चौकी भेजा गया है। वहीं धीरेंद्र प्रताप सिंह को मोहनगंज थाने से भाले सुल्तान चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा रामजी सिंह को अमेठी से त्रिसुंडी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सुधीर कुमार को मुसाफिरखाना से इन्हौना चौकी स्थानांतरित किया गया है। श्री कृष्ण पाल को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि वीरेंद्र कुमार को मुसाफिरखाना चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Also Read : सद्गुरु जग्गी वासुदेव पहुंचे ताज होटल, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने लिया आशीर्वाद

लगातार जारी हो रही तबादला सूचियों से साफ है कि एसपी जिले में पुलिसिंग को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ ही कानून-व्यवस्था पर सख्त नियंत्रण स्थापित करना चाहते हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे सख्त प्रशासनिक कदम देखने को मिल सकते हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)