मुजफ्फरनगर में मामूली विवाद पर गली बनी अखाड़ा, महिला-बुजुर्ग और बच्चों में जमकर मारपीट

मुजफ्फरनगर: जिले में मामूली विवाद के बाद गली जंग का अखाड़ा बन गई। देखते ही देखते महिला, बुजुर्ग और बच्चों के बीच मारपीट शुरू हो गई। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलते रहे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस भी भीड़ को काबू करने में जुटी रही। मारपीट के दौरान एक पुलिसकर्मी के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। वहीं, पुलिसकर्मी भीड़ के बीच अपना मोबाइल तलाशते नजर आए। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला का है।

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला में मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गली में जमकर मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में महिला, बुजुर्ग और बच्चे भीड़ के बीच दिखाई दे रहे हैं और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती नजर आ रही है।

Also Read: UP: जौनपुर में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 205 गिरफ्तार

काफी देर तक मौके पर हंगामे और मारपीट का सिलसिला चलता रहा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी भीड़ के बीच अपना मोबाइल तलाशते नजर आ रहे हैं।

ALSO READ: Mirzapur: आउटसोर्स कर्मियों के लिए बड़ा दिन, मुख्यमंत्री ने की उत्तरप्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की शुरुआत

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

BYTE – सिद्धार्थ मिश्रा, ASP, मुजफ्फरनगर

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)