सीतापुर : उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 7 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला अधिकारी राजा गणपति आर, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, एडीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
अधिकारियों ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। हर परीक्षा केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी, इंस्पेक्टर, दरोगा और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही, परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी न हो सके। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सीतापुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में उजागर लाल इंटर कॉलेज, राजा रघुवर दयाल इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, आरएमपी डिग्री कॉलेज, जीआईसी इंटर कॉलेज और खैराबाद स्थित पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज शामिल हैं।
















































