आजमगढ़: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, बीते शुक्रवार को सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी विनोद कुमार सिंह ने अपनी पुत्री शिवांगी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और उसकी हत्या किए जाने के संबंध में महराजगंज थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 214/2026 के तहत बीएनएस की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में राहुल सिंह समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
Also Read: UP: बच्चों के बीच पहुंचे मुरादाबाद DM, कविता पढ़ाकर परखी पढ़ाई, सुधार के दिए निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार की सुबह 10:05 बजे अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी महुवी खास, थाना महराजगंज, को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 34 वर्ष बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयप्रकाश के साथ कांस्टेबल कृष्णानन्द भारती, रिजर्व कांस्टेबल गोविन्द चौहान और रिजर्व कांस्टेबल अंशू चौधरी शामिल रहे।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



