सहारनपुर : ज़िले में 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूरी पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस परीक्षा के लिए जनपद में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां लगभग 50,000 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रशासन द्वारा परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी उपयोग किया गया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने लगातार सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा प्रक्रिया पर सतत निगरानी बनाए रखी। एसएसपी अभिनंदन ने बताया गया कि परीक्षा पूरी तरह नक़ल विहीन वातावरण में संपन्न कराई गई और कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना प्राप्त नहीं हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षा समय से प्रारंभ हुई और निर्धारित समय पर शांतिपूर्वक समाप्त हुई।
Also Read: ‘यूपी में जल्द बनेगा ‘दूसरा नोएडा…’, सीएम योगी ने इस शहर को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष ध्यान रखा गया
अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष ध्यान रखा गया। प्रशासन की सक्रियता और समन्वय के चलते परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में आयोजित की जा रही सभी परीक्षाओं को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी क्रम में भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को भी इसी प्रकार शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराया जाएगा। जनपद प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।












































