Saharanpur में घर में खुली कॉस्मेटिक दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Saharanpur: सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र की वर्धमान कॉलोनी में घर में संचालित अंजली कॉस्मेटिक सेंटर में चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि एक अज्ञात चोर दुकान में दाखिल हुआ और वहां रखा मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी दुकान के गल्ले पर चढ़कर अंदर रखी नकदी तक पहुंचा और गल्ले में रखे हजारों रुपये लेकर मौके से फरार हो गया।चोरी की जानकारी मिलने के बाद दुकान मालिक सचिन जैन ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

ALSO READ: Sultanpur में शिक्षक दंपती हत्याकांड में नया मोड़, अंतिम संस्कार से पहले रोकी गई शव यात्रा, लिखित आश्वासन पर अड़े

उन्होंने कोतवाली देहात में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई और चोरी का सामान व नकदी बरामद कराने की मांग की है।सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दुकान के अंदर चोरी करता दिखाई दे रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)