यूपी में पाकिस्तान की महिला ऐसे बन गई सरकारी टीचर, 34 साल बाद खुली पोल

UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर (Rampur) से सरकारी नौकरी में धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पाकिस्तानी नागरिक महिला ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे खुद को भारतीय बताकर सरकारी शिक्षिका की नौकरी हासिल कर ली।

सहायक अध्यापक पद पर तैनाती

आरोपी की पहचान फरजाना बी (Farzana B) उर्फ माहिरा अख्तर (Mahira Akhtar) के रूप में हुई है, जो बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थी। जांच में खुलासा हुआ कि वह एलटीवी वीजा पर भारत में रह रही थी, जबकि ऐसे विदेशी नागरिक सरकारी सेवा के पात्र नहीं होते।

Also Read: ‘ऐश्वर्या राय को मुस्लिम बनाकर करूंगा शादी…’, पाकिस्तानी मौलाना अब्दुल कावी का वीडियो वायरल

नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल

महिला ने अपनी नागरिकता छिपाकर अधिकारियों को गुमराह किया, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मामला सामने आते ही पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है और विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)