बहराइच : अमृतपुर पुरैना गांव में घास काटने गई महिला पर बाघ के हमले में मौत हो गई। घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
घास काटने गई महिला पर बाघ का हमला
जिले के अमृतपुर पुरैना गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी। गांव निवासी रीता देवी खेत के पास घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में बाघ की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे महिलाओं और बच्चों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है।
वन विभाग और पुलिस पहुंची मौके पर
सूचना मिलने पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Also Read: UP: अमेठी में तबादला एक्सप्रेस, कई दरोगा और सिपाहियों के कार्यक्षेत्र बदले
डीएफओ कतर्नियाघाट का बयान
कतर्नियाघाट डीएफओ ने फोन पर बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। उसी दौरान बाघ का हमला हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पूरी घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाघ की आवाजाही को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि आगे कोई जानमाल का नुकसान न हो। इलाके में बाघ की उपस्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है।
वन विभाग की टीम अब इलाके में बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है और ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।











































