Azamgarh में गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित दो महिलाएं गिरफ्तार

Azamgarh: कोतवाली थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को बुधवार को नरौली स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित दोनों महिलाएं नरौली प्राइवेट बस स्टैंड के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान शीला देवी (35) पुत्री सीताराम, निवासी सिधुआपार, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर और काजल (24) पत्नी करन, निवासी लखनपारा, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर के रूप में हुई।

ALSO READ: Saharanpur में घर में खुली कॉस्मेटिक दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

पुलिस ने बताया कि शीला देवी के खिलाफ कोतवाली और जीयनपुर थाने में चोरी से संबंधित दो मुकदमे तथा गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं काजल के खिलाफ कोतवाली थाने में चोरी से संबंधित एक मुकदमा और गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल अभय सिंह, कांस्टेबल सुजीत शर्मा, राहुल पाण्डेय तथा महिला कांस्टेबल खुशबू सिंह और प्रियंका सिंह शामिल रहीं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)