UP: 20 लाख के 100 खोए मोबाइल बरामद, इटावा पुलिस ने मालिकों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

इटावा: खोए मोबाइल की तलाश में परेशान लोगों के लिए इटावा पुलिस ने बड़ी राहत दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सर्विलांस और एसओजी टीम ने अथक प्रयास कर विभिन्न कंपनियों के 100 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल (संचार साथी), UPCOP ऐप पर दर्ज शिकायतों और प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइलों की तलाश शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्यों के जरिए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल की।

Also Read: UP में मौसम का बदला मिजाज, बढ़ने लगी मौसमी बीमारियां, बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित

9 सितंबर 2026 को एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बरामद किए गए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल मालिकों ने इटावा पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए एसएसपी और पुलिस टीम का आभार जताया।

Also Read: UP: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर 12 हजार, सहायिकाओं को मिलेंगे 6 हजार रुपये

बरामद मोबाइलों में वीवो के 27, ओप्पो के 16, रियलमी के 16, सैमसंग के 14, रेडमी के 7, मोटोरोला के 6, इनफिनिक्स के 3, पोको के 3, वनप्लस के 3, आईक्यू के 2, लावा के 2 और टेक्नो का 1 मोबाइल शामिल है।

पुलिस टीम में निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस, उपनिरीक्षक बेचन कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं