UP: गोंडा करनैलगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की दावेदारी कर रहे दिग्विजय सिंह ने आज लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के बाद करनैलगंज की स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की संभावित रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिग्विजय सिंह की अखिलेश यादव से मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब करनैलगंज में सपा की ओर से टिकट को लेकर संभावित दावेदारों के नामों पर राजनीतिक हलकों में चर्चा चल रही है।
Also Read: ‘गंगा एक्सप्रेसवे से मत जाना…’, सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव, सरकार पर साधा निशाना
राजनीतिक जानकारों की नजर अब इस बात पर है कि पार्टी नेतृत्व करनैलगंज विधानसभा सीट को लेकर क्या रणनीति तय करता है और दावेदारों में किसे आगे बढ़ाया जाता है। अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह की सक्रियता को लेकर भी क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
हालांकि, मुलाकात के दौरान टिकट को लेकर कोई आधिकारिक निर्णय हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि सामने नहीं आई है। फिलहाल इस मुलाकात ने करनैलगंज की सियासत में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है और आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरणों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहने की संभावना है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































