UP: AICC ऑब्जर्वर अंजली नेवालकर ने महानगर कांग्रेस पदाधिकारियों से की मुलाकात, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

मथुरा: AICC इंचार्ज एवं ऑब्जर्वर, कर्नाटक की विधायक श्रीमती अंजली नेवालकर जी ने आज महानगर कांग्रेस कार्यालय, होली गेट पहुंचकर महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया तथा संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।

श्रीमती अंजली नेवालकर जी का महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व सीएलपी लीडर श्री प्रदीप माथुर जी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. यतेंद्र मुकद्दम जी द्वारा संयुक्त रूप से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. यतेंद्र मुकद्दम जी ने की।

Also Read: UP: जौनपुर में राह चलती छात्राओं पर करता था अभद्र टिप्पणी, किसन राजभर को एंटी रोमियो टीम ने दबोचा

इस अवसर पर श्रीमती अंजली नेवालकर जी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। प्रत्येक पदाधिकारी को सक्रिय होकर संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। जल्द ही महानगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।

पूर्व सीएलपी लीडर श्री प्रदीप माथुर जी ने कहा कि श्रीमती अंजली नेवालकर जी का मथुरा आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन से महानगर कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।

Also Read: UP बीजेपी ने जारी की क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची, राम प्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी यूपी की कमान, देखें पूरी लिस्ट

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. यतेंद्र मुकद्दम जी ने कहा कि महानगर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। आने वाले समय में प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री मुकीम कुरैशी, श्री दीपक पाराशर, श्री राहुल चतुर्वेदी, श्री वीरेंद्र सिसोदिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सिम्मी बेगम, श्री चंद्रमोहन जायसवाल, श्रीमती शिखा चौधरी, श्रीमती राखी चौहान, श्री यश चतुर्वेदी, श्री भंवर सिंह सिसोदिया, श्री नाहर सिंह, श्री संजीव सक्सेना, श्री आशीष अरोड़ा, श्री अतुल चतुर्वेदी, श्री सिपकुमार गौतम ‘बंटी’, श्री ब्रह्मा चतुर्वेदी, श्री राहुल अरोड़ा, श्री पप्पू खान, श्री मुकेश ठाकुर, श्री ललित चौहान, श्री जितेंद्र सिसोदिया, श्री राह

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)