UP Board Result 2026: कल खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार, शाम 4 बजे आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम 23 अप्रैल को घोषित करेगा। यह घोषणा प्रयागराज स्थित परिषद मुख्यालय से शाम 4 बजे की जाएगी। लाखों छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो कल समाप्त होने वाला है।

आधिकारिक सूचना जारी

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, दोनों कक्षाओं (10वीं और 12वीं) के परीक्षा परिणाम निर्धारित समय पर घोषित किए जाएंगे। छात्र अपने नतीजे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा।

Also Read: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में संतकबीरनगर के छात्रों का जलवा

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए हाईस्कूल या इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन दबाएं। कुछ ही सेकंड में आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

असफल छात्रों के लिए राहत

यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल नहीं कर पाता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा, जिसकी जानकारी परिणाम जारी होने के बाद दी जाएगी। साथ ही, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)